नई दिल्ली. शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचीं। गौरी कई सालों बाद इस शो में नजर आ रही हैं। शो में वह अपनी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे के साथ नजर आईं। इस दौरान गौरी ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। गौरी ने पति शाहरुख खान को लेकर भी कई दिलचस्प बातें बताईं। जहां गौरी ने कभी शाहरुख खान की तारीफ की तो वहीं उन्होंने ये भी बताया कि वह शुक्र मानती हैं कि शाहरुख की खराब और अजीब आदत उनके तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम में नहीं आईं।
दरअसल, रैपिड फायर राउंज में गौरी ने बताया कि शाहरुख की सबसे अजीब आदत क्या है और वह खुश हैं कि उनकी वो आदत उनके तीनों बच्चों पर नहीं आई। करण ने उनसे पूछा कि शाहरुख की एक ऐसी कौनसी क्वालिटी है जो उनके बच्चों में आनी चाहिए तब गौरी कहती हैं कि मैं खुश हूं कि उनमे शाहरुख की कुछ क्वालिटी नहीं है क्योंकि वो बिल्कुल भी क्वालिटी नहीं है। मेरे बच्चे समय पर आते हैं, वो सब काम समय पर करते हैं। इसके अलावा तीनों 100 घंटे बाथरूम में नहीं रहते हैं। तो मैं खुश हूं कि उनमे ये आदत नहीं है।
शाहरुख की तारीफ भी की
गौरी की बात सुनकर करण भी हंसने लगते हैं। खैर गौरी, शाहरुख की तारीफ में भी बोलती हैं। वह कहती हैं कि शाहरुख काफी इजी इंसान हैं। वह चीजों को काफी कम्फर्टेबली हैंडल करते हैं। बच्चों और परिवार को बहुत आराम से हैंडल कर लेते हैं। वह सबके साथ कम्फर्टेबल रहते हैं और ये उनकी सबसे अच्छी बात है।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला