मुंबई. गुजरे-जमाने के मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की बेटी एवं अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन हो गया है. अभिनेता कंवलजीत सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की. कंवलजीत सिंह, जाफरी की बेटी अनुराधा पटेल के पति हैं. सिंह ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर जाफरी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ हमारी प्रिय भारती जाफरी..बेटी, बहन, पत्नी, मां, दादी, दोस्त 20 सितंबर को हमें छोड़कर चली गईं.’’ भारती जाफरी का निधन कैसे हुआ और उनकी उम्र कितनी थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. जाफरी ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है. सिंह ने बताया कि जाफरी का अंतिम संस्कार यहां चेंबूर कैंप के चेराई श्मशान घाट में किया गया!

More Stories
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान के सम्मान में विदाई एवं सहभोज समारोह संपन्न
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार