इस्लामाबाद. पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में सेना के आतंकवादी रोधी अभियान के दौरान आठ आतंकवादी मारे गए जबकि दो निर्दोष बच्चों की मौत हो गयी।
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को बताया कि वजीरिस्तान जिला के जिंगारा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आठ आतंकवादी मारे गए, जबकि दो सैनिक घायल हो गए।
सेना के मुताबिक इस दौरान दो निर्दोष बच्चों की भी मौत हो गयी।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा