नयी दिल्ली, गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर पांच न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर संबंधित न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने से संबंधी घोषणा की है।
अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायिक अधिकारियों- सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोषी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येश कुमार अमृतलाल जोशी को पदोन्नत कर न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी है।
मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले शीर्ष अदालत कॉलेजियन में दो मार्च-2023 को उन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा