August 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

12 मार्च से18 मार्च तक साप्ताहिक विश्व काला मोतियाबिंद जांच जारी

बलौदाबाजार. जिला मुख्य मुख्य स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी डॉ एम पी महिश्वर के मार्ग दर्शन में जिला नोडल अधिकारी बलौदाबाजार डॉ राजेश अवस्थी एवम खंड चिकित्सा अधिकारी कसडोल डॉ ए एस चौहान के कुशल नेतृत्व में विकास खण्ड कसडोल के सभी पीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आंख जांच किया जा रहा है।जिसके लिए नेत्र विशेषज्ञ लोग कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।इस सम्बंध में ताजा जानकारी के लिए बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान ने पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 12 मार्च से18 मार्च तक साप्ताहिक विश्व काला मोतियाबिंद (ग्लाकोमा) जांच जारी है।रोग से ग्रसित मरीजों की सूक्ष्मता से जांच कर उपचार भी किये जा रहे हैं ।आगे चर्चा में श्री चौहान ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़े सभी कर्मचारियों का दायित्व निरन्तर सराहनीय रहा है जिससे मरीजों का विश्वास चिकित्सकों को प्रति हमेशा देखने को मिलता है।श्री चौहान ने एक खास बात पर भी चर्चा करते हुए कहा कि उनका कर्मचारियों को सदैव सकारात्मक निर्देश रहता है कि सभी अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं लगनशीलता के साथ करें, काम को लेकर किसी को शिकायत का मौका नहीं देना ही वास्तविक कर्तव्यनिष्ठ का उदाहरण होता है।श्री चौहान ने नेत्र जांच पर पुनः बात करते हुए बताया कि उनके विभाग से सरिता सूर्यवंशी ओपथोलमिक असिस्टेंट ऑफिसर द्वारा निरन्तर नेत्र जांच में सराहनीय कार्य करते हुए मरीजों को उचित दिशा निर्देश सहित नेत्र समस्या का सार्थक निराकरण में उत्कृष्ट योगदान दे रही है।श्री चौहान ने काला मोतियाबिंद के लक्षण के बारे में भी बात करते हुए कहा कि धीरे धीरे साइड दृष्टि का कम होना, आंखों में तेज जलन या चेहरे का दर्द, मितली उल्टी और सिरदर्द ,अंधेरे कमरे में आंखों को समायोजित करने में असमर्थता,रोशनी के चारो ओर इंद्रधनुषी गोला दिखाई देना ये सभी काला मोतियाबिंद के प्रमुख लक्षण हैं।सावधानी बरते खासकर जिनकी उम्र40वर्ष से अधिक है उनमें लक्षण प्रायः देखने को मिलता है जिसमें यह लक्षण मिलता है उसे धीरे धीरे काला मोतियाबिंद अपने गिरफ्त में लेता है, काला मोतियाबिंद से पीड़ित व्यक्ति समय रहते इलाज नहीं कराने से जीवनभर अंधेरे से सामना करना पड़ सकता है इसीलिए इसप्रकार के लक्षण दिखाई दे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुँचकर नेत्र रोग चिकित्सकों से उचित जांच एवं इलाज कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।