August 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

आज भाजपा के द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया

राजधानी में प्रदर्शनकारियों द्वारा विधानसभा को घेरने के लिए आगे बढ़े और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के हिस्सो को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे थे। लगातार समझाइस, धारा 144 के उल्लंघन और रुकने तथा तोड़फोड़ ना कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के अनाउंस मेंट के बाद भी जब उनके द्वारा तीसरे बैरिकेड को तोड़ते हुए चौथे बैरिकेड के पास पहुंचे, तब पुलिस द्वारा एतिहात के तौर पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए अश्रु गैस का प्रयोग किया गया ।

प्रदर्शन के दौरान कई मौक़ों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुज्जतबाज़ी भी की गई। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आज़ाद चौक नीतेश ठाकुर समेत लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटे आई। प्रदर्शकारियों द्वारा शासकीय संपत्ति को नुक़सान भी पहुँचाया गया।

प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए लगभग 80 लोगों की प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी की गई जिन्हें शाम को लगभग 6:00 बजे रिहा कर दिया गया।