August 25, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल की 5दिन बाद मौत, पेट्रोल डाल कर आग लगाने वाला छात्र आशुतोष श्रीवास्तव गिरफ्तार!

आरोपी पुलिस के सामने बार-बार बदल रहा अपना बयान

इंदौर//दि बीबीसी लाइव/विशाल शर्मा :

पेट्रोल डालकर जलाई गई बी एम फार्मेसी कॉलेज की महिला प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की मौत हो गई है।

प्रिंसिपल पर पांच दिन पूर्व कॉलेज के पूर्व छात्र ने हमला किया था। उन्हे चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें एक्सट्रीम सपोर्ट पर रखा था। आरोपी छात्र के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। उधर पुलिस ने आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव पर धारा 302 भी लगा दिया है।

ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि महिला प्राचार्य की मौत की सूचना मिलते ही आरोपी छात्र आशुतोष श्रीवास्तव पर धाराएं भी बढ़ा दी गई है।
एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पुलिस के पास मौजूद है। वही सबसे बड़ा सबूत यह है कि मृत्यु उपरांत प्रोफेसर विमुक्ता शर्मा ने भी अपना कथन पुलिस को दिया है इन सभी सबूतों के आधार पर पूरे मामले को स्पेशल कोर्ट में चलाने का न्यायालय से मांग की जाएंगी और आरोपी को फांसी की सजा की मांग की जाएगी।

आगे ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी शातिर है और अपने बचाव के लिए बार बार बयान बदल रहा है लेकिन आखिर में उसने स्वीकार किया कि उसने ही प्राचार्य पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगाई थी।

एसपी ने कहा कि अभी तक आरोपी छात्र के चेहरे पर किसी तरह के अफसोस नजर नहीं आ रहा है।

जानकारी मुताबिक घटना के पूर्व भी कॉलेज ने तीन आवेदन पुलिस को मिले थे जिसको लेकर लगातार पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे थे जिस पर एसपी ने कहा कि इस मामले में एक एएसआई को निलंबित भी किया गया है। वही इस पूरे प्रकरण में और कोई पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई गई तो उन पर भी कारवाही कि जायेगी।