भाषण के दौरान काका अभी जिंदा है के नारे गूंजने लगे!
रायपुर//दि बीबीसी लाइव :
राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन आज रविवार को जनसभा के रूप में हुआ। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीन दिन हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन रहा। इसमें छह महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जब से मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, लगातार प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरी सभा में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अगले साल जब चुनाव होगा तब किसानों को धान का 28सौ रुपए मिलेगा। यह घोषणा सुनते ही भाषण के बीच ‘काका अभी जिंदा है’ के नारे लगने लगे।
आपको बता दें की कांग्रेस का राष्ट्रीय महाअधिवेशन जोरा में हो रहा है और इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, शैलजा कुमारी, अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मन्त्रीमण्डल , विधायकगण सहित कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता सदस्यगण मौजूद रहे!

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप