छग के गरियाबंद के कान्हा कल्ब मैदान में आयोजित 3 दिवसीय नपा अध्यक्ष और राइसमिल एसोसिएशन ट्राफी का रविवार को फाइनल मुकाबला होगा. इस अवसर पर फाइनल मुकाबला और समापन समारोह की मुख्य अतिथि बिग बॉस की Finalist कंटेस्टेंट रही फिल्मकार Archana Gautam होगी. अर्चना रविवार सुबह गरियाबंद पहुंचेगी. संभावना है की पूरे दिन वह राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपस्थित रहेगी
नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया की गरियाबंद की पवन धरा में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार शाम समापन होगा. समारोह में भारत को मशहूर टीवी सिनेमा अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 2022 की टॉप फाइनलिस्ट में रही Archana Gautam मुख्य अथिति होगी. इसके पहले शनिवार और रविवार को सुपर लीग मुकाबले होंगे. शाम को टॉप फोर के बीच सेमी फाइनल मैच होगा. जिसके बाद फाइनल मुकाबले खेले जाएगा
मेमन में बताया की शुक्रवार शाम तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. पहले मैच भिलाई और केरल के त्रिवेंद्रम के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में भिलाई ने 2–0 से जीत दर्ज की. शनिवार सुबह से लीग मैच शुरू हो गए, पूरे दिन आठ राज्यों की टाइम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेगी.

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा