August 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

भीषण सड़क हादसा : 11मृतको के परिजनों को दो लाख रु और घायलों को 50 हजार की सहायता – पीएम ने की घोषणा!

बलोदाबाजार//दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :

जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहायता राशि की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से दो लाख रुपए दिए जाएंगे, वहीं घायलों को 50हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी!

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।

आपको बता दें कि बीती रात बलौदाबाजार से भाठापारा के बीच खमहरिया के पास ट्रक और पिकअप मालवाहक में जोरदार टक्कर से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 20 से अधिक घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दो गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।