August 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैं पदस्थ महिला कर्मचारी ने आत्महत्या करने गोलियां खाई!

मामला 14फरवरी का, दबाने की कोशिश!

सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :

शिक्षा के मंदिर में बच्चों के साथ हुए घिनौनी हरकत का मामला अभी शांत भी नही हुआ था की अब एक आत्महत्या की कोशिश का नया मामला सामने आ गया है!

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक महिला कर्मचारी शैलेंद्री ठाकुर ने 14 फरवरी को कार्यालय में भारी मात्रा में आयरन टैबलेट और पैरासिटेमोल टैबलेट खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसके बाद कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया था।

इस मामले को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले कि जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली को दे दी गई है।

इस मामले में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बी बी कोसरिया को पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि 14 फरवरी दोपहर को बीईओ ऑफिस मैं पदस्थ महिला कर्मचारी शैलेंद्री ठाकुर को सीएससी सरायपाली लाया गया था। उस समय उनकी हालत नाज़ुक थी उन्होंने बहुत सारी मात्रा में आयरन टेबलेट एवं पेरासिटामोल टेबलेट खा लिया था। उस स्थिति को देखते हुए डॉ नायक द्वारा उनका इलाज किया गया। हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के उन्हें रायपुर रेफर किया गया था। डॉ कोसरिया ने कहा कि इतने सारे गोली खाने की सलाह कोई डॉक्टर भी नहीं दे सकता एवं उन्होंने बताया कि मामले कि जानकारी डॉक्टर द्वारा पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।