रायपुर। पेंड्रा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां 60 से 70 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर लालपुर गांव के पास पलट गई। इस घटना में 13 यात्रियों की हालत गंभीर है।
बता दें कि, अयोध्या से सुन्दर ट्रेवल्स की यात्री बस तीर्थयात्रियों को लेकर रायपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान गौरेला शहडोल अंतरराज्यीय मार्ग पर मंदपुर के पास ये भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जाता है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के कारण ये हादसा हुआ।

More Stories
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस
खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने कीट वितरण कर बधाई दी