August 24, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

संकट में रूस! यूक्रेन पर हमले के बीच फिर बीमार पड़े पुतिन, मार्च में होगा इलाज

यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन की तबियत फिर बिगड़ी है। द मिरर ने रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर के हवाले से कहा है कि रूसी राष्ट्रपति मार्च की शुरुआत में एक नए उपचार से गुजरेंगे। इससे पहले दावा किया था कि पुतिन कैंसर सहित कई गंभीर बिमारियों से पीड़ित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में व्लादिमीर पुतिन उपचार के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले पाएंगे। वह यूक्रेन में जारी सैन्य आक्रमण में भी पूरी तरह से भाग नहीं ले पाएंगे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन जल्द ही देश को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, उनके भाषण को काफी छोटा किया जा रहा हैं। ऐसा इसलिए कि उन्हें बार-बार खांसी, चक्कर आना, नींद की गड़बड़ी, पेट में दर्द जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।