August 22, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राज्यपाल के सामने छात्राओं ने लगाए भ्रष्टाचार एवं मुर्दाबाद के नारे, दिखाए पोस्टर!

छात्राओ को महिला पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा!

छतरपुर//दि बीबीसी लाइव :

छतरपुर में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के सामने छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में पोस्टर लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे।

मिली जानकारी अनुसार छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसके चलते कुलपति और कुलसचिव को विश्वविद्यालय से हटाय जाने की मांग की है।
एक समारोह में छात्राओं ने राज्यपाल के सामने लगाए भ्रष्टाचार मुर्दाबाद के नारे और पोस्टर दिखाकर विरोध दर्ज कराया।