खनिज सहित माइनिंग एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
पाटन//दि बीबीसी लाइव :
खनिज महकमा की टीम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर जांच की। इस दौरान अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 6 हाईवा पकड़े गए इन सभी को खनिज सहित जप्त कर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनिज परिवहन कर रहे वाहनों पर डेढ़ लाख रुपए से भी अधिक का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक भरत बंजारे के नेतृत्व में एवं टीम शामिल सहयोगी टी एस उमरे एवं खनिज विभाग के सतीश देवांगन व अन्य वे अलग अलग जगहों पर
दबिश देकर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की जांच के दौरान पाटन क्षेत्र के जामगाव आर किसान चौक पर एक हाईवा एवं एक अन्य हाईवा में गिट्टी का बिना रॉयल्टी पर्ची का परिवहन करते पाया गया।
इन दोनों हाईवा पर कार्रवाई
इन वाहनों में किया जा रहा था अवैध परिवहन जानकारी के अनुसार अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहनों में सीजी07 बी सी 8659, सीजी 07 सीजी 3280, सीजी 07 बीई 1728, सीजी 14 एमडी 5826, सीजी 07 बीई 9920 एवं सीजी 07 बीवाई 5508 शामिल है।खनिज परिवहन करते पकड़ाए। इन्हें नेवई व उतई थाने के सुपुर्दगी में दिया गया है।
खनिज निरीक्षक भरत बजारे का कहना है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खनिज विभाग की टीम की लगातार कार्रवाई कर रही है। आज पकड़े गए वाहनों में से 2 में रेत एवं 4 में अवैध रूप से चूना पत्थर का परिवहन करते हुए जामगांव आर थाने में खड़ी कराई गई है। इसी तरह से दुर्ग क्षेत्र के ग्राम मंचादुर के पास दो हाईवा में बिना रॉयल्टी के गिट्टी का परिवहन करना पाया गया, इन्हें मंचादूर चौकी में खड़ी कराई गई है। इसके अलावा नेवई और उतई क्षेत्र में भी दो हाईवा अवैध किया जा रहा था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र