नकली दवाइयों के तार जुड़े हैं इंदौर से
रायपुर//दि बीबीसी लाइव /इरफान शेख :
नकली आयुर्वेदिक दवा के खिलाफ एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।
मिली जानकारी अनुसार गोंदवारा के, श्री महावीर ट्रांसपोर्ट में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम पहुंची है।
श्री महावीर ट्रांसपोर्ट में लाखों रुपए मूल्य की नकली आयुर्वेदिक दवा पर कारवाही जारी है।
ज्ञात हो की गीतांजलि नगर की बजरंग फार्मेसी के नाम से दवाइयां पहुंची है।
आपको बता दें की गुरुवार को सिमगा में बजरंग फार्मेसी से 3 करोड़ रुपए से अधिक की नकली आयुर्वेदिक दवाइयां जप्त की गई थी।
यह सारा माल इंदौर की चंदा आयुष नामक फर्म से नकली दवा भेजी गई है।
इस पर ड्रग विभाग की जांच जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र