जशपुर-कांसाबेल/दि बीबीसी लाइव/कादिर रिज़्वी :
बगीचा से कांसाबेल मुख्य मार्ग से 10 मीटर के अंतराल में कांसाबेल आत्मानंद स्कूल जाने के एक मात्र मार्ग के पर धान मंडी के सामने धड़ल्ले से ईंट से घेरा डाल कर अतिक्रमण कर लिया गया है। धान मंडी के सामने किसान उस खाली स्थान पर धान का रखा करते थे धान मंडी में आला अधिकारियों का आना जाना हर समय है उसके बावजूद अधिकारियों के नाक के नीचे ईट से बाउंड्री करके अतिक्रमण कर लिया गया है और अधिकारियों का मौन रहना समझ से परे है जो स्पष्ट रूप से भू माफियाओं से राजस्व विभाग के अधिकारियों का साठ गांठ परिलक्षित हो रहा है। अतिक्रमण किया गया स्थान से महज 100 मीटर की दूरी पर कांसाबेल पटवारी का निवास स्थान है पर कोई रोक नही लगाया गया न ही आज तक कार्यवाही की गई है न हटाने का निर्देश दिया गया है ।
किसानों को धान मंडी में रोड पर धान रख कर धान का वजन कराना पड़ता है अगर अतिक्रमण किया गया स्थान को प्रशासन रोक लाती तो किसान को रोड पर धान तौलने की आवश्यकता नही पड़ती इस रोड पर आत्मानंद स्कूल के साथ कई सरकारी आफिस है । इस मार्ग पर कई लोगो का, स्कूली बच्चो का, अधिकारियों का आना जाना रहता है । इस अतिक्रमण को हल्का पटवारी, राजस्व के बड़े अधिकारी और ग्राम पंचायत कांसाबेल के द्वारा अनदेखा करना एक सवाल खड़ा करता है…..❓

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र