महासमुन्द पुलिस थाना बागबाहरा की कार्यवाही ..
महासमुंद -बाघबेहरा /दि बीबीसी लाइव/आबिद खान :
मुखबिर की सूचना पर ग्राम भदरसी आरोपी के खेत के पास आरोपी केजू राम बरिहा पिता शोभाराम बरिहा उम्र 35 वर्ष साकिन भदरसी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से, एक गोल्डन कलर की प्लास्टिक जरकीन 05 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब 05 लीटर और एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन 05 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब 03 लीटर, कुल जुमला शराब 08 लीटर कीमती 1600 रूपये को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 191/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु DSP गरिमा दादर, उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी , सउनि जनकलाल पटेल, आरक्षक नुतेन्द्र साहू, मुकेश चौधरी का विशेष योगदान रहा।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र