कोरबा. बालको प्लांट के 3 कंपनियों के दफ्तर पर नगर निगम ने ताला लगाया है. जानकारी के अनुसार ये कंपनियां बिना अनुमति के काम कर रही थी. जिसे देखते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है.
बता दें कि, भारत एल्मुनियम कंपनी बाल्को को अपनी सेवाएं दे रही एसीसी इंडिया, सुभाष इंडिया और केइसी प्रोजेक्ट नामक कंपनियों के दफ्तरों पर नगर निगम अधिकारियों ने आज ताला लगा दिया. ये कंपनियां बिना अनुमति लिए काम कर रही थी.
जानकारी के अनुसार, 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बालको प्लांट पहुंचकर तीनों कंपनियों में जैसे ही ताला जड़ा गया तो बालको प्लांट के भीतर हड़कंप मच गया.

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र