भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में प्रदेश की बीजेपी सरकार भी तैयारी में जुट गई है। चुनावी साल में सरकार एक से बढ़कर एक और बड़ी घोषणाएं कर रही है। चुनावी साल में सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है। वन विकास निगम के अस्थाई कर्मी अब नियमित होंगे।
एमपी की सरकार वन विकास निगम के अस्थाई कर्मियों को नियमित करने की तैयारी में है। यह ऐलान वन विकास निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में वन मंत्री विजय शाह ने किया है। कहा कि वन विकास निगम के कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ाई जाएगी। 1 अप्रैल से सभी चतुर्थ श्रेणी अस्थाई कर्मचारी नियमित हो जाएंगे। स्थाई कर्मचारियों की तीन हजार तक सैलरी भी बढ़ाई जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र