June 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर 1870 पदों पर होगी भर्ती, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया…

चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरियों का दरवाजा खोल दिया है. सरकार की ओर से राज्य में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर 1870 पदों पर भर्ती निकाली है. जिसमें  कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती होनी है. वहीं इंस्पेक्टर के 116 पदों पर भर्ती होनी है. भर्ती में कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती होगी. कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 फरवरी से 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

 इसके साथ लोगों के मदद के लिए हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है. वहीं सब इंस्पेक्टर पद के लिए 7 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. 28 फरवरी तक सब इंस्पेक्टर की आवेदन कि अंतिम तिथि है. इस पद के आवेदकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 02261306245 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है.

 बता दें कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए हर साल भर्ती प्रक्रिया निकालेगी. वहीं भर्ती प्रक्रिया पूरे साल तक चलेगी. इससे युवाओं को रोजगार मिलने का अवसर प्राप्त होगा.