August 22, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मुख्यमंत्री ने सिलतरा इलाके में राखड़ खुदाई के दौरान तीन लोगों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में राखड़ खुदाई करते वक्त तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। राखड़ खुदाई के समय मलबे में 5 लोग दब गए थे, जिसमें 3 की मृत्यु हो गई है और 2 लोग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।