August 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

एसडीएम की अनूठी पहल : शिक्षा से वंचित बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाया

गणतंत्र दिवस के दिन ईट भट्ठा में काम करने वाले परिवारों के समक्ष पहुंचे एसडीएम

सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी की पहल पर शिक्षा से वंचित बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाया।

आपको बता दें की पालकों के साथ ईट भट्ठा में काम करने से, पढ़ाई से विमुख हो चुके दो बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर “शिक्षा का अधिकार” कानून को साकार करने की पहल पर सभी इस कार्य की सराहना कर रहे है।

विकासखंड सरायपाली के ग्राम बालसी का एक परिवार ईट भट्टा में काम करता है जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई रुक गई। सूचना पर एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी ने उनके पालकों के समक्ष जा कर समझाइश दी और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
समझाइश के बाद शासकीय प्राथमिक शाला बालसी में मानस पटेल ग्राम महंदा को कक्षा दूसरी में और ईशा मिरी ग्राम बेलडीह पठार को कक्षा पहली में प्रवेश दिलाया गया।

नव प्रवेशी इन बच्चों को गणवेश के साथ पुस्तकें भी दी गई। इस बीच स्कूल के ही एक विकलांग बालक को ट्राई साइकिल प्रदान करने की पहल की गई।

इस दौरान समन्वयक कोमल प्रसाद चौधरी, श्रीमती नायक पटवारी, प्रधानपाठक रात्रे, एवं केंदूढार की प्रधानपाठक श्रीमती तुष्टिका दास प्रधान सहित बालसी प्राथमिक शाला के शिक्षक उपस्थित रहे।