सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
शहर के व्यस्ततम मार्ग पदमपुर रोड ओव्हरब्रीज के नीचे बने चबुतरे पर प्रतिदिन गुमटी पसरा लगाने वालों की तादाद लगातार बढ़ते जा रही है। इन छोटे व्यवसायियों के कारण परिसर पर लगातार खरीददारों की भीड़ बढ़ते नजर आ रही है। तथा वहीं खरीददार भी अपने वाहनें रोड पर ही खडे़ कर खरीददारी करते नजर आते है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।
आश्चर्य की बात यह है कि सरायपाली के समस्त प्रशासन एवं नगर निकाय प्रशासन की आंखे भी आते जाते उन्हें देख रही है।
ओव्हरब्रीज से 500 मीटर की दूरी पर ही कुटेला मिशन अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूल संचालित है। जिसके छात्र-छात्राओं का पैदल आना जाना देखा जा सकता है। स्कूल के अगल बगल के घरों दुकानों की नाली का पानी रोड में दिन रात बहता है जिससे रोड भी उखड़ रही है।
उपरोक्त मार्ग में भारी वाहन तथा छोटे वाहन के आवाजाही लगातार जारी है। गुमटी एवं पसरा लगाने वालों के कारण मार्ग यूं ही छोटा नजर आता है। जिसके कारण शिक्षार्थी बच्चों को अपने जीवन का भय लगा रहता है एवं किसी भी तरह अपने जीवन को बचाकर स्कूल की ओर पैदल तथा अन्य वाहनों से शिक्षा अध्ययन करने आते-जाते नजर आते है।
शंकर मंदिर तलब से ओवरब्रिज तक सीमेंट लदा हुआ ट्रकों का रेलम पेलम को भी प्रशासन देख मुकदर्शक बना हुआ है। भारी वाहनों के चलते दुर्घटनाएं हो रही है । गुमटी एवं पसरा लगाने वालों को शह प्रदान कर रहा है या फिर किसी भयावह दुर्घटना का इंतजार कर रहा है यह समझ से परे है। बताया जाता है कि कई बार यहां पर दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है, घटना को अंजाम देने वाले भी आज तक अज्ञात हैं। प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किये जाने के उपरांत भी उनके द्वारा किसी भी प्रकार का पहल नहीं किया जाना किसी की मौत पर ही प्रशासन की नींद खुल पाएगी? यह कहना वहां के स्थायी दुकानदारों का है। हर दुकानदार का यह कहना है कि बच्चों को देखकर हमें दुकान छोड़कर बाहर रोड पर हमेशा निगाह रखनी पड़ती है।
इस संबंध में पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया, परंतु अभी तक किसी प्रकार का रोकथाम नहीं किये जाने से व्यवसायियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!