August 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की चादर पेश कर मांगी सूबे की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ

रायपुर//दि बीबीसी लाइव :

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहे के 811 उर्स पाक के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की ओर से चादर पेश करते हुए हज़रत ख्वाजा साहब के दरबार में सुब-ए-छत्तीसगढ़ की खुशहाली व तरक्की, खुशहाली एवं देश में अमन व शांति, आपसी भाईचारे व सौहाद्र की दुआ मांगी।

इस अवसर पर प्रदेश से गए ज़ायरीनों में अब्दुल इमरान, अब्दुल असलम, अशरफ हुसैन, मोहम्मद तनवीर, अब्दुल यूसुफ शेख रियाज शादाब के साथ अन्य लोग भी हाज़िर रहे।