बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा की शादी बुधवार देर रात राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई. शादी समारोह जयपुर के राजमहल पैलेस में आयोजित किया गया था. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं.
बता दें कि नड्डा के बेटे की शादी होटल व्यवसायी रमाकांत शर्मा की बेटी से हुई है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब जेपी नड्डा की दोनों बहुएं राजस्थान से हैं. बता दें कि वीआईपी शादी में कई मेहमान शामिल हुए थे. नड्डा के बहनोई रमाकांत शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होकर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभ मुहूर्त की शुभकामनाएं दी. समारोह में शामिल हुए नड्डा परिवार और पार्टी के अन्य नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात भी की. इस समारोह में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ओम प्रकाश माथुर, राजेंद्र राठौर और घनश्याम तिवारी जैसे नेताओं ने शिरकत की. इस दौरान शादी की रस्मों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. वहीं, होटल की लॉबी में शादी की तैयारियों में व्यस्त मेहमानों की तस्वीर भी सामने आई है. बता दें कि शादी से पहले हरीश नड्डा और रिद्धि शर्मा को भी मंगलवार शाम को आयोजित कार्यक्रम के दौरान साथ देखा गया था. हरीश जहां पर्पल वेलवेट कोट में नजर आ रहे थे, वहीं रिद्धि पिंक ड्रेस में नजर आ रही थीं. इसके अलावा रिद्धि और हरीश की एक तस्वीर भी देखने को मिली जिसमें दोनों मेहमानों के बीच नजर आ रहे हैं. शादी के बाद जेपी नड्डा 28 जनवरी को बिलासपुर में रिसेप्शन देंगे. इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सभी केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेता शामिल होंगे. प्रशासन ने शादी समारोह के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। सीएम गहलोत ने इसको लेकर पुलिस कमिश्नर को खास निर्देश भी दिए थे. कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

More Stories
दो बच्चों ने दिया ईमानदारी का परिचय..
कलेक्टर श्री लंगेह ने अग्निवीरों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
बलौदाबाजार में EOW-ACB की बड़ी रेड! शराब ठेकेदार अहिंदर के ठिकाने पर छापा, दस्तावेजों की गहन जांच से मचा हड़कंप