अजमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुधवार को अजमेर के विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादर पेश की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी पीएम मोदी की चादर लेकर पहुंचे।
पीएम मोदी ने अपने अंदाज में दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में कहा- भारत में विभिन्न पंथों, मान्यताओं, आस्थाओं की सह अस्तित्व, समृद्ध विरासत है। देश के संतों, पीरों, फकीरों ने शांति, एकता, सद्भावना के पैगाम के जरिए राष्ट्र के सांस्कृति ताने-बाने को मजबूती प्रदान की है। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भारत की महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं। गरीब नवाज की मानवता की सेवा निरंतर पीढिय़ों को प्रेरणा देती रहेगी। अनेकता में एकता ही हमारे भारत देश की खूबसूरती है। आजादी के अमृतकाल खंड में देश नई ऊंचाइयां छूने की तरफ बढ़ रहा है।

More Stories
16 जून से स्कूलों में बजेगी नई शुरुआत की घंटी! हर ब्लॉक में खुलेंगे नए स्वामी विवेकानंद स्कूल, शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य
25 साल बाद ‘लगान’ की गौरी को देखकर भावुक हुए फैंस! ग्रेसी सिंह का वीडियो हुआ वायरल
वैश्विक संकट के बीच भारत को बचा रही घरेलू मांग! निर्मला सीतारमण ने बताईं अर्थव्यवस्था की बड़ी चुनौतियां