इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में शाहरुख खान की फिल्म पठान के विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। जिसे लेकर मुस्लिम समाज ने कई थानों का घेराव कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने सिर तन से जुदा के नारे लगा दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, कस्तूर टॉकीज में प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए, जिसे लेकर मुस्लिम समाज ने इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घेराव कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस ने मुस्लिम समाज के घेराव करने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार (Arrest) भी कर लिया। वहीं जहां पुलिस इस पूरे मामले में लगातार जांच पड़ताल करने में जुटी हुई थी। इसी दौरान सदर बाजार थाना क्षेत्र में मुस्लिम समाज ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जब विरोध प्रदर्शन किया, तो उस प्रदर्शन में कुछ मुस्लिम युवकों ने सिर तन से जुदा के नारे लगा दिए।
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बजरंग दल ने इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में भी ‘सिर तन से जुदा के नारे’ लगाने वाले मुस्लिम युवकों के खिलाफ 505 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
8 मौतों का रहस्य! कब्र से निकाले गए 7 शव, जहरीली शराब या खजाने के लिए बलि? जांच ने बढ़ाया सस्पेंस
गुजरात में दर्दनाक हादसा! ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी लग्जरी बस, 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
दिल्ली में 4 लाख परिवारों को मिलेगा बड़ा तोहफा! अमित शाह का ऐतिहासिक फैसला, यमुना के पानी पर भी बनी बड़ी सहमति