इंदौर। शाहरुख खान की फिल्म पठान थिएटर्स में रिलीज होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था. इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगे थे. इस मामले में मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताते हुए चंदन नगर थाने का घेराव किया था. अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 4 बजरंगियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरसअल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की थी. जिसको लेकर बुधवार को मुस्लिम समुदाय ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर थाने का घेराव किया था. इसके साथ ही सदर बाजार थाना क्षेत्र में भी मुस्लिम समाज ने चक्का जाम किया. एफआईआर दर्ज करने की मांग के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया था.
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने छतरीपुरा पुलिस को मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. देर रात पुलिस ने नारेबाजी करने वाले 4 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर पुलिस कमिश्नर ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज या ऐसे मेसेज डाले जाते हैं. जिससे शहर की फिजा खराब होती है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
16 जून से स्कूलों में बजेगी नई शुरुआत की घंटी! हर ब्लॉक में खुलेंगे नए स्वामी विवेकानंद स्कूल, शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य
25 साल बाद ‘लगान’ की गौरी को देखकर भावुक हुए फैंस! ग्रेसी सिंह का वीडियो हुआ वायरल
वैश्विक संकट के बीच भारत को बचा रही घरेलू मांग! निर्मला सीतारमण ने बताईं अर्थव्यवस्था की बड़ी चुनौतियां