April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

CM के आगमन पर प्रेस भवन के लिये प्रेस क्लब करेगी मांग!

धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :


लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के लिए धरमजयगढ़ ब्लॉक में कोई बैठक व्यवस्था नहीं है।यही वजह है की,अधिकांश प्रेसवार्ता स्थानीय विश्राम गृह में किया जाता रहा है।कई बार पत्रकारों को असुविधा का सामना भी करना पड़ता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष नारायण बाईन ने बताया कि आगामी दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धरमजयगढ़ विधानसभा के दौरे में उपस्थित रहने वाले हैं,जिसमें नगर के समस्त पत्रकार साथी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। जिसके लिए कलेक्टर सहित स्थानीय एसडीएम के मार्फत अलग से समय प्रदाय करने का अनुरोध किया जायेगा।


हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा रायगढ़ जिले में पत्रकारों का सम्मान करते हुए उन्हें भूमि व राशि प्रदान किया गया है। जिससे पत्रकार जगत में एक उम्मीद जगी है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद से पत्रकारों की बहुत सी मांगों को दरकिनार किया जाता रहा है। जिसके कारण प्रदेश सरकार के साथ हमेशा मनमुटाव की स्थिति स्थापित होती रही है।
वर्तमान सरकार ने एक अच्छी पहल करते हुए पत्रकारों की समाज में भूमिका को समझने का प्रयास किया है,और इस दिशा में कार्य भी कर रही है। स्थानीय प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने एक जुट होकर धरमजयगढ़ में पत्रकार भवन निर्माण की मांग पर सहमति जताई है,और एक मीटिंग कर प्रस्ताव भी बना लिया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री से पत्रकार भवन निर्माण हेतु रिक्त भूमि स्थान चयन कर शासकीय नियमावली प्रक्रिया के तहत मांग रखा जायेगा साथ ही सरकार से भवन निर्माण हेतु राशि प्रदाय करने का आग्रह किया जवेगा। पत्रकारों के लिए सुव्यवस्थित पत्रकार भवन निर्माण होने से सामाजिक को बुलंद करने में यह सहायक सिद्ध होगा।


उल्लेखनीय है के,धरमजयगढ़, कापू, छाल जैसे आदिवासी सुदुर वनांचल क्षेत्र की आवाज जिला स्तर पहुंचते पहुंचते दब जाती है। धरमजयगढ़ में पत्रकार भवन के माध्यम से व्यापक रूप में जिला प्रशासन तक लोगों की बात पहुंचाई जा सकती है।पत्रकार समाज का आइना होते हैं,जिन्हें हमेशा सुविधाओं के अभाव में कार्य करना पड़ता है। इस कारण सरकार की जिम्मेदारी बढ़ जाती की वह पत्रकारों के लिए भी चिंता करें। पत्रकार भवन निर्माण से धरमजयगढ़ के आसपास के क्षेत्रों की समुचित विषयों की जानकारी एक जगह से प्राप्त हो सकती है। आमजनों को अपने पक्ष रखने का स्थान मिलेगा इस कारण धरमजयगढ़ में पत्रकार भवन निर्माण की मांग वर्षों से किया जा रहा है।इन मायनो में मुख्यमंत्री को गंभीरता से इस ओर ध्यान आकर्षित करने की आवश्यकता है। प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक विजय अग्रवाल,यूसुफ छाया, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नारायण बाईन, सचिव विवेक कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष ऋषभ तिवारी, असलम खान,शेख आलम,सजल मधु,भरत साहू, उमा यादव,गुरुचरण राजपुत ,पावेल अग्रवाल, आदि सभी सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री से भेंटवार्ता कर इस मांग को मंजूरी प्रदान करने का आग्रह किया जाएगा।