August 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शोरूम से नई कार लेकर निकला युवक, ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, 6 को कुचला

तेलंगाना। वारंगल जिले से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां शोरूम से खरीदी गई एक नई कार भीड़ में जा घुसी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, हड़बड़ाहट में युवक ने ब्रेक पैडल से ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलरेटर पैडल दबा दिया और वाहन ऑटो और आसपास चल रहे कई लोगों से टकरा गया। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।