बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली : बलोदा बाजार अंजुमन मदरसा में बच्चों के अरबी उर्दू और दिगर तालीम का इम्तिहान जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब सफी उल्लाह खान साहब, जामा मस्जिद पलारी के पेश इमाम हजरत गुलजार मौलाना साहब, अंजुमन मदरसा के मोदरिर्रस जनाब सद्दाम साहब, इंदिरा कॉलोनी में संचालित मदरसा के मोदरिस सितारे आलम साहब व सुन्नी जामा मस्जिद इंतजाम या कमेटी के मेंबरान की मौजूदगी में मदरसे में पढ़ाई कर रहे बच्चों से इम्तिहान लिया गया।
उन्हें आने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसमें छोटे बच्चे जो नात शरीफ, कलमा, सलातो सलाम पेश करेंगे उन्हें बहुत से इनाम दिए जाएंगे। आज जिन लोगों ने कुरान शरीफ पड़ा उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया। आपको यह जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अंजुमन मदरसा की नीव सन 1981 में रखी गई। मरहूम सैयद अमीर अली (दादा मियां) जो उस वक्त के मुतवल्ली रहे और जहां के पहले मोदरिस मरहूम मौलाना कारी जमाल साहब रहे।
दुनिया दारों के लिए बहुत ही अच्छा शेर है, समाद फरमाए .. “वतन से मोहब्बत का फरमान मिला मदरसे से, वफा ए मुल्क का सदा इमान मिला मदरसे से, हमें ना देख यहां दहशत गर्द की निगाहों से, जुबां पे सदाकत, लबों पर मुस्कान मिला मदरसे से”।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा