धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
बीते कल शनिवार को कलेक्टर साहिबा रानू साहू ने मुख्य मंत्री के आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल छाल सहित धरमजयगढ़ क्षेत्र का जायजा लेते हुए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया था। इसी कड़ी में आज रविवार को पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने भी सीएम के कार्यक्रम को लेकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए, और चीफ मिनिस्टर के रूट चार्ट व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुख्ता इंतिजाम को लेकर विशेष जानकारी ली।
नगर के हृदय स्थल बस स्टेंड सहित मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया,साथ ही नगरीय क्षेत्र का भी भ्रमण किया।
इस दौरान उनके साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एसडीएम राजीव पांडे,तहसीलदार डहरिया,थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा,नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवम नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि मनदीप सिंह कोमल,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यूसुफ छाया,नगर पंचायत पार्षद युवा नेता सन्नी भाई,गगनदीप सिंह कोमल, एल्डरमेन श्याम साहू,सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ हाईवे बंद, मसूरी में भूस्खलन; कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
BSNL का धमाकेदार ₹1,449 ब्रॉडबैंड प्लान: 6 महीने इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT मुफ्त, जानें पूरी डिटेल
रायगढ़ ACB का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार के साइन किए चेक के साथ कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत