बिलासपुर नागपुर वंदेभारत ट्रेन मंगलवार सुबह दुर्ग-राजनांदगांव मुड़ी पारा के बीच अचानक मवेशी आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे ट्रेन के इंजन के सामने का हिस्से में हल्का क्रैक आ गया। सामने की तरफ लगे तिकोने पैनल की फिटिंग बिगड़ गई। हालांकि इससे ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
CG News: जानकारी के अनुसार आवारा गाय ट्रेन के सामने आ गई और इंजन से टकराते हुए किनारे चली गई। ट्रैक पर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मवेशी थे। जिन्हें देखकर चालक ने जोर – जोर से हार्न भी बजाया । इससे मवेशियों झुंड तो तितर बितर हो गया। मगर एक गाय इंजन से टकरा गई। बिलासपुर आने के बाद जब ट्रेन नागपुर की ओर जाने लगी तो इंजन के टूट फ्रंट पैनल की तस्वीर भी सामने आई।
CG News: रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन का कहना है कि स्टेशन में रुकने के लिए वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई थी। इसी दौरान ट्रैक पर एक गाय आ गई। कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है और ट्रेन का संचालन सुगमता पूर्वक हो रहा है। ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

More Stories
रायपुर में दर्दनाक हादसा: संतोषी नगर ओवरब्रिज पर दो टुकड़ों में बंटा ट्रक, VIDEO देख दहल जाएंगे
अवैध रेत खनन बना जानलेवा: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, दो गंभीर घायल
गुजरात में दर्दनाक हादसा! ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी लग्जरी बस, 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल