लखनऊ. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है. चुनाव से पहले UP भाजपा संगठन में 1 से डेढ़ महीने में बड़ा बदलाव होगा. 16 और 17 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक है. 30 फीसदी नए चेहरों को संगठन में जगह मिल सकती है.
पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश संगठन में तकरीबन 30 फीसदी नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि लगभग 20 फीसदी मौजूदा चेहरों के पद और भूमिका में बदलाव हो जाएगा और कुछ नई टीम में नहीं दिखेंगे. संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की.
भाजपा पूरी शिद्दत से मिशन-2024 की तैयारी में जुट गई है. हर कदम लोकसभा के चुनावी गुणा-गणित को ध्यान में रखकर ही उठाया जा रहा है. संगठन और सरकार में होने वाले आगामी फेरबदल पर भी 2024 की ही छाप दिखेगी. पहले केंद्र और फिर प्रदेश सरकार में भी बदलाव प्रस्तावित है, लेकिन उससे पहले प्रदेश में सांगठनिक बदलाव होने हैं.

More Stories
विधायक चातुरी नंद का जन्मदिन जनसेवा के रूप में धूमधाम से मनाया गया
मनमीत सिंह छाबड़ा बने सांसद प्रतिनिधि
सिंदूर पार्क कार्यक्रम : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज – मुख्यमंत्री ने दी बधाई