विधायक चातुरी नंद के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण सहित आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
सरायपाली// अविनाश साहू :
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद का जन्मदिन क्षेत्रभर में हर्षोल्लास और जनसेवा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक कार्यालय सरायपाली पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक को मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विधायक कार्यालय सरायपाली में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में विधायक चातुरी नंद ने केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे विधानसभा क्षेत्र में विधायक चातुरी नंद के जन्मदिन को लेकर उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह पोस्टर, बधाई संदेश और सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर विधायक चातुरी नंद ने जन्मदिन को जनसेवा और समाजहित के रूप में मनाने के लिए सरायपाली की जनता, कांग्रेस परिवार और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
विधायक चातुरी नंद ने कहा कि यह स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं हमेशा जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहूंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा का यह सफर निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण सहित सरायपाली अंचल के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन…
क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद के जन्मदिन के अवसर पर
युवा कांग्रेस सरायपाली द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी, सोशल मीडिया कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केशव अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दयाराम चौहान, चैतन्य नायक, मुरलीधर पटेल, मनोज पटेल, मनेश पटेल, वृंदावन पटेल, छत्तीसगढ़ चौहान सेना के कैलाश तांडी, प्रणय अग्रवाल, विभीषण चौहान सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सामर्थ बल्ड बैंक के मेंबर्स उपस्थित रहे।
केपी स्कूल भोथलडीह में किया गया वृक्षारोपण..
विधायक चातुरी नंद के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण केपी स्कूल भोथलडीह में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

More Stories
VIP रोड पर कार चालक से मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
POCO C85x 5G लॉन्च के लिए तैयार: 6300mAh बैटरी, 50 घंटे कॉलिंग टाइम और 32MP कैमरा”
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: हौसले की उड़ान, निधि गुप्ता की सफलता की प्रेरक कहानी