April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

₹100 रुपये के करीब हो सकती है IPO की लिस्टिंग, दांव लगाने का आखिरी मौका आज

नई दिल्ली. पेंट बानने वाली कंपनी Ducol Organics And Colours के आईपीओ का सब्सक्राइब करने का आज आखिरी मौका है। 100 रुपये से कम के इस प्राइस बैंड वाला 9 जनवरी 2023 को ओपन हुआ था। और आज यानी 11 जनवरी 2023 को क्लोज हो रहा है। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन पॉजिटिव बना हुआ है। 

क्या है जीएमपी? (Ducol Organics And Colours latest IPO GMP Today)

टॉप शेयर ब्रोकर की रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 11 जनवरी 2023 को कंपनी के शेयर 18 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। अगर यही ट्रेंड लिस्टिंग तक रहा तो कंपनी के शेयर 96 रुपये पर मार्केट में डेब्यू कर सकते हैं। यानी जिन किसी निवेशक को कंपनी के शेयर अलॉट हुए उसे पहले पहले दिन ही 23 प्रतिशत का फायदा हो सकता है। बता दें, Ducol Organics And Colours की संभावित लिस्टिंग डेट 19 जनवरी 2023 है। 

आईपीओ डीटेल्स 

1- प्राइस बैंड – 78 रुपये 
2- लॉट साइज – 1600 शेयर 
3- रिटेल निवेशक मिनिमम अमाउंट – 124,800 रुपये 
4- लिस्ट कहां होगी कंपनी – एनएसई एसएमई 
5- फेस वैल्यू – 10 रुपये 
7- आईपीओ ओपनिंग डेट – 9 जनवरी 2023 
8- आईपीओ क्लोजिंग डेट – 11 जनवरी 2023 
9 – शेयर अलॉटमेंट डेट – 18 जनवरी 2023 
10 – लिस्टिंग डेट – 19 जनवरी 2023