आगरा. गुयाना के राष्ट्रपति आज ताजनगरी आगरा पहुंचेंगे. गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली बुधवार शाम ताजमहल का दीदार करेंगे. दोपहर बाद आम सैलानियों के लिए ताजमहल बंद रहेगा. पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश नहीं मिलेगा. दोपहर 2 बजे से ताजमहल की टिकट विंडो बंद हो जाएगी.
दरअसल, कोआपरेटिव रिपब्लिक आफ गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली बुधवार को आगरा पहुंचेंगे. जहां वे ताजमहल का दीदार करेंगे. जिसके चलते शाम 4.15 से 6.30 बजे तक या विजिट पूरा होने तक स्मारक बंद रहेगा. गुयाना के राष्ट्रपति की विजिट से दो घंटे पूर्व 2.15 बजे ही पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो बंद कर दी जाएंगी.
आगरा पहुंचने पर गुयाना के राष्ट्रपति का एयरपोर्ट से 3 जगह पर स्वागत होगा. खेरिया एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े, शिल्पग्राम में फूलों की होली और ताजमहल के पूर्वी गेट पर मयूर नृत्य की प्रस्तुति होगी. पर्यटन विभाग द्वारा इसके लिए व्यवस्था की गई है.
बता दें इस समय के बाद किसी पर्यटक को स्मारक में प्रवेश नहीं मिलेगा. गुयाना के राष्ट्रपति की विजिट के निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व 3.15 बजे तक स्मारक से सभी पर्यटकों को बाहर निकाल दिया जाएगा. इसके बाद स्मारक में सुरक्षा जांच की जाएगी.
गौरतलब है कि गुयाना के राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए थे. इस कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. जहां से वे आज आगरा पहुंचेंगे और शाम 4.30 बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल
Silver Rate: चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें दिल्ली-UP-बिहार समेत इन शहरों में आज का रेट