हांथी के चलते लोगों का जीना हुआ दुश्वार
धरमजयगढ़ /दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
इन दिनों धरमजयगढ़ वनमंड़ल के विभिन्न क्षेत्रों में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। वनविभाग भी हाथियों के दहशतगर्दी को रोकने में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। जिससे आने वाले समय क्षेत्र में हाथीयों से जान माल की नुकसानी का मामला बढ़ सकता है।
आपको बता दें, वनमंड़ल क्षेत्र अंतर्गत खम्हार गांव के जुनापारा मोहल्ले में भी बीते कल हाथियों के आतंक से क्षेत्र में भरी दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी मुताबिक बीते कल शनिवार शाम 5 बजे जब खम्हार गांव मोहल्ला जुनापारा निवासी नारायण सारथी अपने खेत तरफ टहलने गया था, तभी हाथीयों का दल में से एक हाथी खेत के धान को खा रहा था। यह देखकर उसने गांव में आकर लोगों को बताया और देखते ही देखते हाथी आमद की खबर पुरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई। फिर देर रात लोगों की भीड़ इकट्ठा हो कर, हाथियों की आमद से भयभीत होकर रतजगा करने लगे। फिर पुनः भोर में लगभग 4 बजे 14 हाथियों का दल आ धमका जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
इसी बीच खबर है की गांव के नारायण सारथी, जयहिंद राठिया एवं अन्य ग्रामीणों के धान एवं मक्का के फसलों को खाकर बर्बाद कर दिया है। बताया जा रहा है ,फिलहाल हाथियों को गांव वालों की सुझबुझ से रामपुर जंगल की तरफ भगाया गया है।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह