April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

14 सितंबर को कका भूपेश बघेल से विधायक लालजीत करेंगे ऐतिहासिक नगरी धरमजयगढ़ को जिला बनाने पुरजोर मांग!

धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :

14 सितंबर को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छाल धर्मजयगढ़ आगमन की तैयारी जोर शोर से चल रही है।शनिवार को कलेक्टर रानू साहू पूरी मेजबानी का जायजा लेकर अधिकारियों सारा इंतजाम बेहतर तरतीब से करने निर्देशित कर चुकी हैं।धरमजयगढ़ पूरे विधानसभा वासियों को मुख्यमंत्री के आगमन की शिद्दत से इंतजार है।इसी बीच महत्वपूर्ण खुश खबर है की मुख्यमंत्री के छाल वृंदावन आगमन पर विधायक लालजीत द्वारा क्षेत्र की पूरी जनता की पुरजोर मांग को देखते हुए धरमजयगढ़ को जिला बनाने का प्रस्ताव प्रदेश के मुखिया के समक्ष रखेंगे।
इन मायनो में भरपूर उम्मीद है,की लोकप्रिय युवा विधायक लालजीत की काबिलियत विगत विधान सभा चुनाव में उनके बेहतर प्रदर्शन और 40 हजार भारी मतों से जीत दर्ज करने को देखते हुए सी एम साहब उनकी इस खास मांग को जरूर स्वीकार करेंगे ।क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की माने तो धरमजयगढ़ जिला बनने का पूरा हक रखता है,और मापदंड के अनुसार भौगोलिक दृष्टि से भी इसे जिला बनना चाहिए,क्षेत्रफल के लिहाज से यहां पर्याप्त मात्रा में सरकारी भूमि सहल उपलब्ध है। गजट में भी यदि हम धरमजयगढ़ का इतिहास उठाकर देखें तो इसका नाम काफी मशहूर था,इसे उदयपुर स्टेट के नाम से आज भी जाना जाता है।धरमजयगढ़ का नाम हर क्षेत्र में दूर दूर तक प्रसिद्ध एवम गौरवशाली रहा है।प्राचीन समय से यहां के राजा महाराजा काफी ख्याति प्राप्त रहे हैं।समाजसेवा के क्षेत्र में भी यहां के दानवीर सपूतों का जिक्र इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में अंकित है।

बता दें धरमजयगढ़ विकास खंड की गोद में 118 ग्राम पंचायत स्थित हैं जिनमे सैकड़ों आश्रित ग्राम समाहित हैं,जिला बनने से सुदूर वनांचल क्षेत्र सभी ग्राम विकास की मुख्यधारा से स्वत जुड़ जायेंगे।आखिर हम देखते हैं की अच्छी तालीम की बात हो या बेहतर चिकित्सा का लाभ लेने यहां से 80 किलो मीटर लंबा सफर तय कर आम जनता को रायगढ़ जाना पड़ता है,जिससे लोगों का समय और धन दोनो की नुकसानी होती है।जिला बनने से जनता को इन परेशानियों से काफी निजात मिलेगा।
बहरहाल अगर धरमजयगढ़ जिला बनाया जाता है,तो दलगत राजनीति से परे यहां की समस्त जनता का आशीर्वाद और समर्थन निकट भविष्य में विधायक और मुख्यमंत्री को जरूर प्राप्त होगा।