धरमजयगढ/ दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
क्षेत्र के ओंगना गांव में बिती रात सरपंच के घर में घुसा विशाल अजगर, गांव में फैली अफरा तफरी गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा सांप को डंडे के सहारे पकडकर जंगल मे ले जाकर छोड़ा गया है ।
जानकारी मुताबिक धरमजयगढ क्षेत्र अंतर्गत ओंगना गांव में बिती रात सरपंच के घर मे एक विशाल अजगर को कुंडली मारे फुंफकारते हुए देखा गया सांप देख परिजन समेत ग्रामवासी सख्ते में आ गए थे गांव में अफरा तफरी का महौल बन गया था उसी बीच गांव के कुछ नवयूवकों द्वारा अजगर सांप का डंडे के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल मे ले जाकर छोड़ा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ क्षेत्र के ओंगना गांव में सरपंच रामदयाल राठिया के घर मे कहीं से एक विशाल अजगर जिसे सांपों का राजा कहा जाता हैं जो करीब 40 किलो ग्राम का था उनके घर के दरबे में मुर्गियों को निवाला बनाकर बैठ हुआ था कहना है तीन मुर्गियों को अजगर निगल चुका था जैसे ही सांप होने की जानकारी उन्हें हुई उसके तुरंत बाद सरपंच रामदयाल राठिया समेत आस पास के ग्रामीण युवक सांप को पकड़ने में जुट गए कुछ घण्टो बाद सांप को डंडे के सहारे पकड़कर गांव से दूर रिहायसी इलाके से कहिं दूर जंगल मे ले जाकर छोड़ दिया गया तब कहीं परिजन समेत मोहल्लेवासी राहत की सांस लिए, बताया जा रहा है विशाल अजगर करीब 40 केजी का था जो बहुत भयंकर था बाद में घटना की जानकारी संबंधित वनकर्मियों को दी गई ।
लिहाजा विशाल अजगर के घर मे घुसने से मोहलले में हड़कम्प का माहौल निर्मित हो गया था हालांकि विशाल अजगर को गांव के कुछ साहसी व्यक्तियों द्वारा बोरी में भरकर सुनशान बियाबान जंगल मे लेजाकर छोड़ दिया गया है ।

More Stories
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ के 75 हजार शिक्षकों पर नौकरी का संकट! 31 अगस्त 2028 तक TET पास नहीं किया तो जा सकती है नौकरी
रायपुर में टैक्स बकायेदारों पर निगम का बड़ा एक्शन, मोती महल की संपत्ति सील; मेग्नेटो मॉल से मौके पर जमा हुए ₹52 हजार