April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : छिबर्रा के छात्र-छात्राओं ने भव्य साक्षरता रैली निकाला कर दिया संदेश

पिथोरा/दि बीबीसी लाइव :

शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला एवं शहीद नोहर सिंह ठाकुर हायर सेकंडरी स्कूल छिबर्रा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के दूसरा दिन भव्य साक्षरता रैली निकाली गई। यह जागरुकता रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा तमाम लोगों को यह संदेश दिया गया के साक्षरता बहुत जरुरी है। बच्चे रैली में साक्षरता से संबंधित नारे लगाते सभी मोहल्ला का भ्रमण कर स्कूल में साक्षरता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखण्ड परियोजना अधिकारी एफ ए नंद ने कहा कि असाक्षरों को अक्षर ज्ञान कराने का बीड़ा उठाने वाले 10वीं व 12वीं के छात्रों को परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में दिया जाएगा। साक्षरता अभियान की इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को अनुदेशक के रूप में जुड़कर तय मापदंडों को पूरा करना होगा। शत-प्रतिशत साक्षरता दर का लक्ष्य हासिल करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह अनूठा पहल किया गया है। इसके तहत 10वीं व 12वीं में पढ़ने वाले इच्छुक आवेदन का प्रारूप लेकर संबंधित स्कूल के प्राचार्य के हस्ताक्षर कराना होगा।

श्री नंद ने बताया कि बोनस अंक पाने वाले छात्रों के मार्कशीट में इसे स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएगा। इसके तहत विषयों के प्राप्तांकों के साथ एक अलग में बोनस के रूप में मिले अंक को दर्शाया जाएगा। छात्रों को अभियान में जोड़ने के लिए शिक्षा मंडल और राज्य साक्षरता मिशन के साझे प्रयास से यह योजना बनाई गई है। इससे छात्रों और साक्षरता अभियान दोनों को फायदे होंगे। कार्यक्रम को श्याम सेन, साक्षरता नोडल अधिकारी अरूण देवता, अंसुमन तांडी जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संकूल समन्वयक राजेन्द्र प्रसाद मार्कंडेय एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य रामकुमार नायक ने किया।

कार्यक्रम में सरपंच मथुरा प्रसाद पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष टेकराम निर्मलकर, उप स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती उर्वशी प्रितम उईके, मरकीना भारतद्वाज, टीकाराम नायक, विनोद खलखो, राजेन्द्र नंद, खेमप्रसाद पटेल, चंद्रशेखर पटेल, उद्धव सिन्हा, डुलेश्वर सिन्हा, लक्ष्मण सिन्हा, श्रीमती भानूमती पटेल, चंद्रकला पटेल, कृष्णा राजपूत, बबिता पटेल, किरन पटेल सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।