फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ..
सरायपाली – बलौदा // अविनाश साहू :
महासमुंद जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलौदा के मंडी (उपार्जन केंद्र) अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नरेश तिवारी के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है साथ ही उक्त फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बलौदा थाना प्रभारी शैलेन्द्र नाग ने बताया कि एक आदिवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि नरेश तिवारी ने उसके घर में घुसकर बुरी नियत से छेड़छाड़ कर बेइज्जत किया तथा उसे धमकी भी दी है। शिकायत के आधार पर बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332, 351(3) एवं 64 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ किया है।
पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी नरेश तिवारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी शैलेन्द्र नाग ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालु घायल; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी
रात के अंधेरे में सागौन की तस्करी! जंगल से निकल रहा था लकड़ी से लदा पिकअप, 26 लट्ठों के साथ पकड़ा गया
लड़की की आवाज में बात, शादी का झांसा और फिर ठगी! जांजगीर-चांपा में साइबर गैंग का भंडाफोड़, ऐसे बनाते थे शिकार