संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) अल-अक्सा मस्जिद परिसर के हालात पर गुरुवार को अपराह्न तीन बजे चर्चा करेगी। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि “मध्य- पूर्व संघर्ष पर यूएनएससी की बैठक आज अपराह्न तीन बजे निर्धारित है। इस बैठक का विषय अल-अक्सा मस्जिद परिसर के आसपास की उपजे हालात पर चर्चा की जाएगी।” इस बैठक को कराने के लिए चीन और संयुक्त अरब अमीरात ने अनुरोध किया है।
रूस की स्पूतनिक न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने यरुशलम में टेंपल माउंट का दौरा किया, जहां अल-अक्सा मस्जिद स्थित है। सऊदी अरब, कतर, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात ने श्री ग्विर के दौरे की निंदा की है।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल