मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म छतरीवाली का टीजर रिलीज हो गया है।
रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘छतरीवाली’ के जरिए सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर चर्चा करती हुई नजर आने वाली हैं। फिल्म के टीजर में देखा जा सकता है कि यहां रकुल जीव विज्ञान की एक किताब हाथ में थामे टीचर के रूप में खड़ी दिख रही हैं. कक्षा में कुछ बच्चे बैठे हुए और ब्लैकबोर्ड पर मानवअंग बने हुए हैं और ‘सेक्स एजुकेशन’ लिखा है।
बताया जा रहा है कि फिल्म छतरीवाली में रकुल एक ऐसी लड़की की भूमिका में नजर आएंगी जिसे बेरोजगारी के कारण आखिरक में कंडोम टेस्टर की नौकरी करनी पड़ती है।तेजस प्रभा विजय देवस्कर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छतरीवाली’ इसी साल 20 जनवरी को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी।फिल्म में रकुल के साथ सुमित व्यास ,सतीश कौशिक, डौली आहलूवालिया और राजेश तायलांग जैसे सितारे भी अहम भूमिकाएं निभाएंगे।

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान