June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ : 3लाख बच्चों को टैबलेट खिलाने का लक्ष्य!

धमतरी/दि बीबीसी लाइव/अरविंद साहू :

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ हो चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे ने स्थानीय इतवारी बाजार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 1 साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल टेबलेट का सेवन कराकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आवश्यक प्रचार-प्रसार के लिए ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। आपको बता दें की जिले के 1789 स्कूल के दो लाख 27 हजार 143 बच्चों को और 1106 आंगनबाड़ियों में दर्ज 82 हजार सात बच्चों को कृमिनाशक दवाई का सेवन कराए जाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर जिला नोडल डॉ. विजय फूलमाली सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।