”सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”
अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारे महासमुन्द जैन समाज की होनहार सुपुत्री कु. कृतिका बाफना ने अपनी अटूट मेहनत और प्रतिभा से एक और स्वर्णिम सफलता हासिल की है।
कृतिका ने SVNIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग पूर्ण करने के पश्चात, अपनी जॉब की जिम्मेदारियों को निभाते हुए यह शानदार सफलता हासिल की है और अब उनका चयन देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान IIM लखनऊ (IIM Lucknow) में हुआ है।
समाज के बच्चों के लिए प्रेरणा:
जॉब के साथ-साथ देश की इतनी कठिन परीक्षा को पास करना कृतिका की एकाग्रता और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। आपकी यह सफलता समाज के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए एक अद्भुत उदाहरण और प्रेरणास्त्रोत है कि दृढ़ संकल्प हो तो कार्य के साथ भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।
पारिवारिक परिचय: सुपौत्री: श्री गौतम चंद जी – श्रीमती सुशीला देवी बाफना
सुपुत्री: श्री अजय जी – श्रीमती सरल जी बाफना
सकल जैन श्री संघ, महासमुन्द की ओर से कृतिका को, उनके माता-पिता, दादा-दादी एवं संपूर्ण बाफना परिवार को कोटि-कोटि बधाई।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार