नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अल्प विराम के बाद आज फिर से शुरू हो रही है। यह ऐतिहासिक यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। राज्य में प्रवेश को लेकर सियासत गरमा गई है। यात्रा के आगमन से पूर्व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि, ‘भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं ‘भारत जोड़ो’ की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ! भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।’
वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा है कि यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी द्वारा लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद। हालांकि, दोनों नेताओं ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे यात्रा में शामिल होंगे या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों के कारण वे यात्रा ने शामिल नहीं होंगे। राहुल गांधी आरएलडी नेता जयंत चौधरी को भी यात्रा से जुड़ने के लिए पत्र लिखा है। हालांकि, चौधरी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
खास बात ये है कि नफरत के खिलाफ इस मुहिम में राहुल गांधी का साथ देने के लिए भारतीय किसान यूनियन (BKU) आगे आई है। बताया जा रहा है कि बागपत और शामली में बड़ी संख्या में बीकेयू के नेता और कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे। किसान नेता राकेश टिकैत भी इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल करेंगे। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा 130 किलोमीटर की यात्रा तीन जिलों यानि गाजियाबाद, बागपत और शामली के 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल