रायपुर। आरक्षण को लेकर कांग्रेस की जन अधिकार महारैली आयोजित होने वाली है, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर पहुंची। रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी का एयरपोर्ट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य कई कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि, आरक्षण विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन इस पर अड़चनें पैदा की जा रही हैं। आरक्षण के मामले में लोगों तक सही बात पहुंचाना हमारा कर्तव्य बन गया है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में संवैधानिक रूप से भी अधिकारों का हनन हो रहा है। यहां के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। आज रैली के माध्यम से लोगों तक बात पहुंचाई जाएगी।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल