रायपुर/दि बीबीसी लाइव :
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा राजधानी रायपुर पहुंचे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओ ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया।
जेपी नड्डा के आगमन के दौरान माना एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही।
आपको बता दें की जे पी नड्डा के स्वागत के लिए जशपुर का नांदेडा बाजा बुलवाया गया है।
एयरपोर्ट से स्वागत के बाद जे पी नड्डा, युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे।
मिली जानकारी अनुसार पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जेपी नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र